सेक्टर-16 में शनिवार देर रात को स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे सोना व्यापारी जीजा साला पर हमला करके 15 लाख रुपये और डेढ़ किलो सोना लूट कर भाग गए। बदमाश सड़क किनारे झाड़ियों में छिपकर बैठे थे। अचानक से स्कूटी सवार आदिक पाटिल और उनके साले पर हमला कर दिया। साल मौके से भाग गया। जबकि आदित्या को सिर में लोहे की रॉड मारकर सोने और कैश से भरा बैग लेकर बदमाश भाग गए। राहगीर अंशुल लाठर और सूरज ने घायल सराफा कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर डीएसपी राजीव, सीआईए व पुलिस की टीम वारदात स्थल पर पहुंची।
परिवार के मुताबिक, सोना व्यापारी आदिक पाटिल का करनाल के सर्राफा बाजार में सोना पिघलाने का है। शनिवार रात वो अपने साले बबन के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर सेक्टर 16 लौट रहे थे। व्यापारी के पास एक बैग था, जिसमें करीब 15 लाख रुपये नगदी और करीब डेढ़ किलोग्राम सोना था। जब दोनों सेक्टर-16 के कम्यूनिटी सेंटर के पास पहुंचे तो झाड़ियों में छिपे दो हमलावर अचानक बाहर निकले और पीछे से स्कूटी को धक्का दे दिया।
स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, व्यापारी नीचे जा गिरा और साला मदद लाने के लिए भाग गया। हमलावरों ने व्यापारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेसुध हो गया। बदमाशों ने व्यापारी से बैग छीन लिया और नमस्ते चौक की दिशा में पैदल भाग गए। वहां से जा रहे सूरज और अंशुल लाठर ने घायल व्यापारी को देखा तो हादसा में घायल मानकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में।व्यापारी ने लूट की वारदात के बारे में बताया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.