जयपुर सर्राफा बाजार के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि बढ़ती घरेलू मांग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारक भी भारतीय बाजार को प्रभावित कर रहे हैं। उनके अनुसार अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी में तेजी बनी हुई है। इसके अलावा भारत पर टैरिफ से संबंधित अहम फैसले लंबित होने के कारण भी कीमतों में अस्थिरता बढ़ी है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर से कोयम्बटूर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
मित्तल ने बताया कि शादी सीजन में ग्राहकों की खरीदारी का पैटर्न भी बदल रहा है। अब लोग वजन के आधार पर नहीं, बल्कि अपने बजट के अनुसार सोना-चांदी खरीदना पसंद कर रहे हैं। यह ट्रेंड बाजार में कीमतों की वृद्धि को और अधिक तेज कर रहा है। उनका कहना है कि डिमांड में यह उछाल अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है और बाजार में स्थिरता आने में समय लग सकता है।
राजस्थान के सर्राफा बाजारों में बढ़ती भीड़ और मजबूत खरीदारी का माहौल यह संकेत दे रहा है कि आने वाले दिनों में भी सोना-चांदी के दाम ऊंचाई की तरफ ही बढ़ते रह सकते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.