पुलिस गिरफ्त में आरोपी अंकित( नीचे बैठे हुए)
सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने इलाके में थैली में देसी कट्टा लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक पुलिस को देखकर तेजी से चलने लगा। ऐसे में पुलिस का शक और गहरा गया। अब पुलिस आरोपी से हथियार के संबं
SHO प्रीति बेनीवाल ने बताया कि मामले में आरोपी अंकित नायक (19) पुत्र विनोद नायक निवासी नाडी, पुरोहित का बास को गिरफ्तार किया गया है। 6 जनवरी की रात पुलिस थाने के ASI रामकुमार और टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान जयपुर रोड पहुंचने पर दौड़ते हुए आए एक आदमी ने पुलिस की गाड़ी देखकर रुकने का इशारा किया। जब पुलिस टीम वहां पर रुकी तो उस आदमी ने बताया कि आगे अंडरपास के पास काले रंग की स्वेटर पहने और टोपी लगाए हुए एक लड़का खड़ा है। जो थैली से हथियार जैसा कुछ निकालकर देख रहा है। ऐसे में पुलिस टीम वहां पहुंची।
वहां पर एक लड़का दिखाई दिया जिसके पास हाथ में एक थैली थी। पुलिस की गाड़ी को देखकर वह तेजी से चलने लगा। ऐसे में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। अब आरोपी अंकित से पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार कहां से लेकर आया था और क्या वारदात करने की फिराक में था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.