AI से तैयार किया गया एक प्रतीकात्मक फोटो।
सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के माहरा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला और परिसर में चल रहे तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने बीती रात लाखों रुपए के तकनीकी उपकरण, मिड-डे मील का राशन और अन्य सामान चुरा लिया। इस घटना स
स्कूल के मुख्य शिक्षक यशविन्द्र ने बताया कि 20 दिसंबर की रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह चपरासी जयकरण ने ताले टूटे देखकर पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी। चोरी हुए सामान में दो बड़ी बैटरियां, एक एचपी लेजरजेट प्रिंटर, सीपीयू की 8 GB रैम, 15 लीटर रिफाइंड तेल, विभिन्न प्रकार की दालें (चना, मूंग, राजमा, मसूर), हल्दी-जीरा और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं।
चोरों ने स्कूल परिसर में संचालित तीन आंगनवाड़ी केंद्रों को भी निशाना बनाया। यहां से 5 गैस सिलेंडर, एक रेगुलेटर, 50-50 किलो की पांच बोरी गेहूं और खाना बनाने का एक बड़ा पतीला चोरी हो गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों के भोजन और आवश्यक सामग्री की चोरी पर नाराजगी व्यक्त की है।
यशविन्द्र ने घटना की शिकायत भैंसवान खुर्द चौकी पुलिस को दी है। प्रिंसिपल ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में चोरी हुए सभी सामान का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया है और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.