गोगरी में पुलिस उसरी दियारा में अर्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट करती हुई.
गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी दियारा में गोगरी पुलिस ने रविवार शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्धनिर्मित देसी शराब नष्ट की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
गोगरी थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर देसी शराब की तस्करी की जाती है। इसके बाद एक टीम गठित की गई। टीम ने उसरी दियारा स्थित एक खेत में छापेमारी की, जहां सैकड़ों लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि उपधारा के किनारे जमीन के अंदर से भी अर्धनिर्मित शराब खोदकर निकाली गई। चूंकि सभी शराब अर्धनिर्मित थी, उसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।
छापेमारी के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने नाव से भी आसपास के इलाकों का जायजा लिया, लेकिन कोई विशेष सफलता नहीं मिली। आशंका है कि तस्करों को पहले ही कार्रवाई की भनक लग गई थी।
इस टीम में एसआई दिनेश कुमार सहित कई पुलिस बल मौजूद थे। थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने दोहराया कि शराब बनाने वाले, बेचने वाले या पीने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.