जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थल मां योगिनी स्थान में 100 बेड का गेस्ट हाउस निर्माण को लेकर आंकलन तैयार करने का निर्देश एनआरईपी, गोड्डा को दिया गया. इसके साथ ही मां योगिनी स्थान के पर्यटकीय विकास और नवीकरण के लिए भी जल्द आंकलन तैयार करने को कहा गया. उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल में कार्य शुरू होगा.
नए साल में गोड्डा जिले के लोगों को बायोडायवर्सिटी पार्क में एनआईसी यानी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की बड़ी सौगात मिलेगी. यह विज्ञान केंद्र खास कर जीव विज्ञान के छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगा. यहां जीव विज्ञान से जुड़ी कई अनोखी और जानकारी वाली चीजें देखने को मिलेंगी. इस म्यूजियम का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है. बाकी बचा कार्य अपने अंतिम स्वरूप में है. भवन का कार्य पूर्ण होने के बाद अब इस एनआईसी भवन में बिजली वायरिंग और भीतर बांस की सुरक्षा झोपड़ी बनाई जा रही है. इसके साथ इस विज्ञान केंद्र में थोड़ी बहुत झलक झारखंड की भू विज्ञान और यहां के संस्कृति की भी देखने को मिलेगी. इसका सबसे अधिक लाभ थोड़ी दूर स्थित गोड्डा कॉलेज के विज्ञान के छात्रों को विशेष रूप से मिलेगा.

नए साल में गोड्डा वासियों को हंसडीहा–महागामा फोर लेन सड़क की बड़ी सौगात मिलने जा रही है. मई 2023 में शुरू हुआ यह निर्माण कार्य जमीन अधिग्रहण की समस्याओं के कारण तय समय से छह महीने पीछे रहा, लेकिन अब दिसंबर के अंत तक इसके लगभग पूर्ण होने की उम्मीद है. फिलहाल केवल दो स्थानों पर करीब 200 मीटर का कार्य शेष है, जिसे कंपनी तेजी से पूरा कर रही है. अनुमान है कि अगले 10 दिनों में यह काम भी पूरा हो जाएगा. फोर लेन सड़क के चालू होने से हंसडीहा से गोड्डा की दूरी मात्र 20 से 30 मिनट में तय हो सकेगी, जो पहले 1 से डेढ़ घंटे लगती थी.

गोड्डा में खेल और पर्यटन के विकास को लेकर उपायुक्त गोड्डा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन, कला-संस्कृति व खेल से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सबसे पहले जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थल मां योगिनी स्थान में 100 बेड का गेस्ट हाउस निर्माण को लेकर आंकलन तैयार करने का निर्देश एनआरईपी, गोड्डा को दिया गया. इसके साथ ही मां योगिनी स्थान के पर्यटकीय विकास और नवीकरण के लिए भी जल्द आंकलन तैयार करने को कहा गया. उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल में कार्य शुरू होगा. वहीं पर्यटन विकास के लिए पीएल खाते में संचित 2 करोड़ 80 लाख रुपये को डीटीपीसी की बैठक में प्रस्ताव पारित कर खर्च करने के निर्देश दिए गए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

गोड्डा जिले के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुंदर डैम में सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है. करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इस कार्य को फरवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. सौंदर्यीकरण के बाद सुंदर डैम बिहार और झारखंड के पर्यटकों के लिए एक बड़े आकर्षण के रूप में उभरेगा. यहां की प्राकृतिक वादियां पहले से ही लोगों को लुभाती रही हैं. अब आधुनिक सुविधाओं के जुड़ने से इसका स्वरूप और निखरेगा. योजना के तहत एडवेंचर एक्टिविटीज, बोटिंग, झूले, बच्चों का मनोरंजन पार्क, गेस्ट हाउस, पेवेलियन और डेकोरेटिव लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है.

नए साल के साथ ही गोड्डा जिले को एक खास सौगात मिलने जा रही है. गोड्डा के बायोडायवर्सिटी पार्क में जिले का पहला तितली पार्क तैयार किया जा रहा है. यह पार्क प्रकृति प्रेमियों, पर्यटकों और विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा. यहां सैकड़ों रंग-बिरंगी तितलियां प्राकृतिक वातावरण में उड़ती नजर आएंगी. खास बात यह है कि इसे ओपन तितली पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे तितलियां स्वाभाविक रूप से विचरण कर सकें. बताया जा रहा है कि यहां करीब 150 प्रजाति की तितलियां देखने को मिलेंगी. यह पार्क पर्यटन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.