डोर स्टेप सेवा होने के कारण ग्राहक को अपनी गाड़ी लेकर कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती. आप सीधे ग्राहक के घर या कार्यालय पहुंचकर गाड़ी की धुलाई कर सकते हैं. वर्तमान समय में गोड्डा जिले में कारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में कार वॉशिंग की मांग भी लगातार बढ़ रही है.
महज 16 हजार रुपए की छोटी पूंजी में लोग अपना खुद का डोर स्टेप कार वॉशिंग व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. इससे अच्छी खासी आमदनी भी हासिल कर सकते हैं. इस व्यवसाय की खास बात यह है कि इसमें न तो किसी बड़े दुकान की जरूरत है और न ही ज्यादा कर्मचारियों की. केवल 14 हजार रुपए में कार वॉशिंग मशीन और 2 हजार रुपए में वैक्यूम क्लीनर मशीन खरीदकर यह काम शुरू किया जा सकता है. थोड़ा बहुत सेटअप में कुछ और लगता है या फिर आप वैक्यूम मशीन में थोड़ा ज्यादा पैसा लगाकर ज्यादा फीचर वाली लेते हैं तो मान लीजिए कि 20 हजार रुपये की शुरुआती लागत में आप इस काम को शुरू कर सकते हैं. यह मशीन न सिर्फ गाड़ियों की धुलाई करती है, बल्कि इसमें फोम वॉश की सुविधा भी उपलब्ध है. इससे प्रोफेशनल तरीके से कार की सफाई हो जाती है.
डोर स्टेप सेवा होने के कारण ग्राहक को अपनी गाड़ी लेकर कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती. आप सीधे ग्राहक के घर या कार्यालय पहुंचकर गाड़ी की धुलाई कर सकते हैं. वर्तमान समय में गोड्डा जिले में कारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में कार वॉशिंग की मांग भी लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि यह व्यवसाय तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.
कमाई की बात करें तो अगर कोई व्यक्ति रोजाना सिर्फ दो गाड़ियों की ही अंदर और बाहर सफाई करता है तो वह 800 से 1000 रुपए प्रतिदिन आसानी से कमा सकता है. यानी महीने में 24 से 30 हजार रुपए तक की आमदनी संभव है. यदि गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए या नियमित ग्राहक बन जाएं, तो कमाई और भी ज्यादा हो सकती है और महीने का आप 40-50 हजार तक भी कमा सकते हैं. बाद में आप अपनी मशीनें और स्टाफ बढ़ाकर आमदनी और बढ़ा सकते हैं.
इस मशीन की उपलब्धता भी स्थानीय स्तर पर ही है. गोड्डा जिले के महागामा स्थित ऑटो पार्लर से यह कार वॉशिंग मशीन आसानी से खरीदी जा सकती है. इससे युवाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.