मुखिया धर्मेंद्र कुमार द्वारा यह निःशुल्क क्लास पंचायत भवन के हॉल में आयोजित की जा रही है. यहां छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर और शांत माहौल उपलब्ध कराया गया है. इस डाउट सॉल्व क्लास की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हर विषय के लिए अलग-अलग योग्य शिक्षकों की व्यवस्था की गई है.
मुखिया धर्मेंद्र कुमार द्वारा यह निःशुल्क क्लास पंचायत भवन के हॉल में आयोजित की जा रही है. यहां छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर और शांत माहौल उपलब्ध कराया गया है. इस डाउट सॉल्व क्लास की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हर विषय के लिए अलग-अलग योग्य शिक्षकों की व्यवस्था की गई है. गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषयों में छात्रों की समस्याओं को शिक्षक विस्तार से समझाकर हल कर रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई को लेकर झिझक और डर दूर हो सके.
फिलहाल इस निःशुल्क क्लास की शुरुआत केवल दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए की गई है, ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को समय पर मार्गदर्शन मिल सके. मुखिया धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह पहल पूरी तरह से समाजहित और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस व्यवस्था का विस्तार करते हुए बारहवीं कक्षा के छात्रों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी ऐसी ही निःशुल्क क्लास शुरू की जाएगी.
यह डाउट सॉल्व क्लास प्रत्येक सप्ताह रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाती है. पहले ही दिन इस क्लास में लगभग 20 छात्रों ने भाग लिया और शिक्षकों से अपनी शैक्षणिक समस्याओं का समाधान प्राप्त किया. छात्रों ने इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि गांव में ही इस तरह की सुविधा मिलने से उन्हें काफी सहूलियत हो रही है.
स्थानीय अभिभावकों का भी मानना है कि पंचायत स्तर पर इस तरह की शैक्षणिक पहल से बच्चों का मन पढ़ाई की ओर अधिक लगेगा और उनका भविष्य बेहतर बनेगा. साथ ही अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की है. कुल मिला कर, शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम न केवल सिनपुर पंचायत बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकता है.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.