Last Updated:
Churu Private Video Viral Case : चूरू जिले के सदर क्षेत्र में बाबूलाल और नितेश पर विवाहिता का जीमेल अकाउंट चोरी कर निजी वीडियो वायरल और 5 लाख की मांग का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है. परिजनों का कहना है कि यह सब जानबूझकर बदनाम करने की नीयत से किया गया.
इसके बाद उस वीडियो को फेसबुक और व्हाट्सएप पर प्रसारित कर दिया गया. अचानक वीडियो फैलने से पीड़िता और उसके परिवार में हड़कंप मच गया. परिजनों का कहना है कि यह सब जानबूझकर बदनाम करने की नीयत से किया गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान बताई जा रही है.
वीडियो हटाने के नाम पर 5 लाख की मांग
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वीडियो हटाने के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग की गई. यानी पहले वीडियो वायरल किया गया और फिर उसे हटाने के बदले मोटी रकम मांगी गई. इसे लेकर परिवार ने सीधे पुलिस का दरवाजा खटखटाया. पीड़िता ने महिला थाना में पहुंचकर पूरा घटनाक्रम बताया. पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत कार्रवाई की.
दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
सदर क्षेत्र के एक गांव के बाबूलाल और नितेश के खिलाफ महिला थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने आईटी एक्ट और बीएनएस की संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है. महिला थाना पुलिस के मुताबिक आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है. जरूरत पड़ने पर साइबर सेल की मदद भी ली जाएगी.
साइबर सुरक्षा पर फिर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. जीमेल अकाउंट चोरी कर निजी वीडियो वायरल करना और फिर ब्लैकमेल करना, यह तरीका तेजी से बढ़ते साइबर अपराध की ओर इशारा करता है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया है. पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.