शहर के पार्कों को सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे शहर के 31 पार्कों में चहारदीवारी के निर्माण, मरम्मत, ऊंचाई बढ़ाने और प्लास्टर ग्रिल लगाने पर करीब 2.11 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस पहल से न सिर्फ पार्कों की सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि लंबे समय से उपेक्षित पड़े ग्रीन एरिया को संवारने का रास्ता भी खुलेगा।
उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि 31 पार्कों में कहीं नई बाउंड्री वाल बनाई जाएगी तो कहीं पुरानी दीवारों की मरम्मत कर उन्हें ऊंचा किया जाएगा। कई स्थानों पर दीवारों पर प्लास्टर और ग्रिल लगाने का भी प्रस्ताव है। नगर निगम ने इन सभी कार्यों की कुल अनुमानित लागत 2 करोड़ 11 लाख 32 हजार 28 रुपये तय की है। विजयनगर, वसुंधरा और मोहननगर जोन में सबसे अधिक पार्क शामिल किए गए हैं। इन इलाकों के कई पार्कों में चहारदीवारी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। मवेशियों की आवाजाही और कचरा फेंके जाने से न तो हरियाली विकसित हो पा रही थी और न ही लोग इन पार्कों का सही इस्तेमाल कर पा रहे थे। कुछ स्थानों पर अतिक्रमण का खतरा भी लगातार बना हुआ था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.