डाक विभाग की ओर से 20 और 21 फरवरी को बिहार के गया जी में भव्य डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. दो दिवसीय यह प्रदर्शनी गया जी के हरिदास सेमिनरी के प्रांगण में आयोजित होगी. विश्व विख्यात बोधि वृक्ष के नाम पर इस विशेष प्रदर्शनी को ‘बोधिपेक्स’ नाम दिया गया है.
अंशुमान ने बताया कि ‘बोधि पैक्स’ में रंग-बिरंगी, दुर्लभ और ऐतिहासिक डाक टिकटों का अनूठा संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा. देश-विदेश की विशेष टिकटों के माध्यम से इतिहास, संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम, वैज्ञानिक उपलब्धियों, वन्यजीवन, खेल, कला और विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण झलकियां देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल संग्रहकर्ताओं, बल्कि आम नागरिकों और विद्यार्थियों के लिए भी ज्ञानवर्धक साबित होगी.
डाक विभाग को जनता के बीच मजबूत होगा रिश्ता
प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण ‘माई स्टाम्प’ सुविधा होगी. इसके तहत लोग अपने फोटो वाला व्यक्तिगत डाक टिकट बनवा सकेंगे. इस सुविधा के जरिये आम नागरिकों को अपनी यादों को संजोने का विशेष अवसर मिलेगा. वरीय डाक अधीक्षक ने कहा कि ‘माई स्टाम्प’ की लोकप्रियता को देखते हुए इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों को इसका लाभ उठाने की उम्मीद है. इससे डाक विभाग और जनता के बीच जुड़ाव और मजबूत होगा.
टिकटों के महत्व पर होगी चर्चा
कार्यक्रम के दौरान स्टाम्प डिजाइन, गायन, नृत्य, चित्रकारी, क्विज और बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. ‘बोधिपेक्स’ के अंतर्गत फिलाटेली सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा. इसमें डाक टिकटों के महत्व, संग्रह की विधि, संरक्षण और इसके शैक्षणिक और सांस्कृतिक पक्षों पर विस्तार से चर्चा होगी. विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिससे नये संग्रहकर्ताओं को लाभ मिलेगा. अंशुमान ने बताया कि गया और जहानाबाद जिलों से करीब 2500 छात्र-छात्राएं इस प्रदर्शनी में भाग लेंगे.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.