महासमुंद पुलिस ने एम्बुलेंस से 2.60 करोड़ का गांजा जब्त किया है।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एम्बुलेंस से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई है। गांजे को तस्कर ओडिशा के भवानीपटना जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे। मामला कोमाख
जानकारी के मुताबिक तस्करों ने एम्बुलेंस में सीट के नीचे चैंबर बनाकर गांजा छिपाया था। इसके अलावा दवाइयों के कार्टून में भी गांजा रखा था। आरोपियों ने महाराष्ट्र पासिंग एम्बुलेंस पर ओडिशा की फर्जी नंबर प्लेट (OD 02 AX 5501) का इस्तेमाल किया था। पकड़े गए तीनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
वहीं 9 दिन पहले छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भी पुलिस ने एक ट्रक से 6 करोड़ का गांजा जब्त किया था। गांजे को 3 तस्कर ओडिशा के बलांगीर जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते UP होते हुए 1700 किलोमीटर दूर राजस्थान ले जा रहे थे, लेकिन CG-UP बॉर्डर पर पकड़े गए।
ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही थी गांजा की खेप
दरअसल, कोमाथाना पुलिस को मंगलवार को सोर्स से जानकारी मिली थी कि एक एम्बुलेंस में बड़ी मात्रा में गांजा लोड है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के नागपुर जा रही है। एम्बुलेंस में 3 लोग सवार हैं। सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस एक्टिव हो गई।
पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर के टेमरीनाका पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर वहां से गुजरने वाली गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। चेकिंग प्वाइंट पर गाड़ियों की जांच चल रही थी। इसी दौरान एक पुरानी और जर्जर हालत में एम्बुलेंस चेकिंग प्वाइंट की ओर आते दिखी।
कोमाखान पुलिस के मुताबिक एम्बुलेंस पर ओडिशा का नंबर प्लेट (OD 02 AX 5501) था। चेकिंग प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस को रोका। एम्बुलेंस की हालत देख शक के आधार पर पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश ली।
देखिए ये 3 तस्वीरें-

ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के नागपुर जा रही एम्बुलेंस से गांजा जब्त।

एम्बुलेंस में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर की जा रही थी तस्करी।

पकड़े गए तीनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
दवाइयों के कार्टून के नीचे मिला गांजा
महासमुंद एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि एम्बुलेंस से दवा के 16 कार्टून मिले। पुलिस ने कार्टून को खुलवाकर देखा तो उसके दवाइयों के नीचे गांजा रखा हुआ था। वहीं पुलिस ने एम्बुलेंस की सीट के नीचे तलाशी ली तो उसमें चैंबर मिला, जिसमें 14 प्लास्टिक बोरियां बरामद हुई।

महासमुंद पुलिस ने 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया है। बोरियों में भरकर ले जा रहे थे।
महासमुंद एडिशनल एसपी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने अंदरूनी रूट का इस्तेमाल किया। पकड़े गए आरोपियों में महाराष्ट्र के जालना निवासी सागर वाघ (26), महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी संजीव आहिरे (45) और महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी सुशील दामाडे (20) शामिल हैं।

बलरामपुर में पकड़ाया था 6 करोड़ का गांजा
नौ दिन पहले छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भी पुलिस ने एक ट्रक से 6 करोड़ का गांजा जब्त किया था। गांजे को 3 तस्कर ओडिशा के बलांगीर जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते UP होते हुए 1700 किलोमीटर दूर राजस्थान ले जा रहे थे, लेकिन CG-UP बॉर्डर पर पकड़े गए।
आरोपी ट्रक में नारियल भूसा भरे थे। भूसे के बीच में गांजे की बोरियां थीं, जिसे टेप से लपेटा गया था। चेकिंग के दौरान आरोपियों ने ट्रक से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तीन आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तीनों आरोपी UP के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर…

…………………………….
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
पुलिस देख घबराया तस्कर, तेज भागने से कार पलटी:जशपुर में गाड़ी से 80 लाख का गांजा बरामद,एक्सीडेंट में घायल तस्कर झाड़ियों में छिपा, गिरफ्तार

जशपुर में हादसे का शिकार हुई कार से 80 लाख रुपए का गांजा जब्त
छत्तीसगढ़ के जशपुर में हादसे का शिकार हुई कार से 80 लाख रुपए का गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जोकि पुलिस से बचने घायल अवस्था में झाड़ियों में छिपा था। दरअसल, तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग की गाड़ी देखकर तस्कर घबरा गया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.