पंजाब के गुरदासपुर में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और उसके भाई द्वारा अपने माता-पिता की याद में मंगलवार को गांव भगवांनपुर में 100 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह करवाया जाएगा हलका डेरा बाबा नानक के अधीन आने गांव भगवानपुर में गैंगस्टर जग्गू भगवांनपुरिया और विदेश ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले मन्नू भगवानपुर द्वारा अपनी माता स्व: हरजीत कौर और पिता स्व: सविंदर सिंह की याद को समर्पित पहली बार 100 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह गांव भगवानपुर में करवाया जा रहा है बता दें कि, गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया पर कई अपराधिक मामले दर्ज है। पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में भी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का नाम आया था। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया अब समाजसेवा के रास्ते पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी बाबा दलेर सिंह जी ने बताया कि इस धार्मिक समागम में विशेष रूप से स्व. भाई स्विंदर सिंह जी, बीबी हरजीत कौर जी और ग्राम पंचायत भगवानपुर की ओर से लगभग 100 गरीब और बेसहारा लड़कियों के सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इन सामूहिक विवाहों में करीब 23 लड़कियों का निकाह होगा, जबकि बाकी लड़कियों के सिख रीति-रिवाजों के अनुसार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में आनंद कारज करवाए जाएंगे। बेटियो को दिया जाएगा जरुरी सामान
बाबा जी ने बताया कि इन लड़कियों को परिवार की ओर से घर की जरूरत का सामान भी दिया जाएगा। इस मौके पर बाबा दलेर सिंह जी ने इलाके की संगतों से अपील की कि बड़ी संख्या में पहुंचकर संत-महापुरुषों, संप्रदायों के मुखियों और ढाडी-कवीशरी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन का श्रवण कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें और उन्होंने बताया कि हर साल इसी तरह जरूरत मंद बच्चोंयो की शादी परिवार की ओर से करवाई जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.