कन्याओं के पूजन से हुआ कार्यक्रम का आरंभ
बता दें कि, प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ मोहन यादव ने इस भव्य आयोजन में पहुंचकर मंच से पहले सभी लाडली बहनाओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया, जिसके बाद पंधना विधायक छाया मोरे ने सीएम को आदिवासी संस्कृति और वीरता एवं साहस के प्रतीक तीर कमान और आदिवासी लोकसंस्कृति से जुड़ी एक जैकेट भेंट की। साथ ही सीएम ने कन्याओं का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद अनेकों समाजों की बहनों ने सीएम का स्वागत किया।
पढ़ें: पुलिस कस्टडी में आरोपी ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; 151 में पुलिस ने पकड़ा था
लोकगीतों पर जमकर थिरकीं जनप्रतिनिधि
खास बात यह रही कि लाडली बहना योजना के खंडवा जिले के पंधाना में हुए इस कार्यक्रम के दौरान खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, जनपद अध्यक्ष पंधाना सुमित्रा ओर नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता जगधन्ने निमाड़ी लोकगीतों पर जमकर थिरकीं। जिसके चलते यह लाडली बहना का उत्सव यादगार बन गया। वहीं सीएम के साथ कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इधर इस दौरान बड़ी संख्या में सिएम को सुनने लाडली बहनाओं का जनसैलाब भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा था और वे अपने हाथों में धन्यवाद मोहन भय्या के बैनर लिए सीएम को सुनने बैठीं रहीं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.