एटा। नगर क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए गृहकर एवं जलकर की बकाया धनराशि जमा कराने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन बृहस्पतिवार को किया जाएगा। फरवरी एवं मार्च में विभिन्न सेक्टरों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। सभी कैंप सुबह 11 बजे से सायं 04 बजे तक संचालित रहेंगे।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा बृहस्पतिवार को सेक्टर 12 में कंचन गुप्ता अडंगा के घर के पास, शांति नगर, पथवारी मंदिर, ठंडी सड़क, महाराणा प्रताप नगर आदि जगहों पर कैंप लगाया जाएगा। वहीं सेक्टर 10 में अतिथि निवास, दुर्गा मंदिर, रेलवे रोड, इंद्रपुरी, वेद नगर, सेक्टर 20 में अंबेडकर मूर्ति के पास, लालपुर, पंजाबपुरा, पुलिस लाइन रोड आदि जगहों पर 13 से 17 फरवरी को कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि पर आयोजित कैम्प में पहुँचकर गृहकर व जलकर की बकाया धनराशि समय से जमा करें तथा नगर विकास में सहयोग प्रदान करें। संवाद
—
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.