पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। जिला मुख्यालय समेत पाबौ व थलीसैंण क्षेत्रों में मंगलवार को भी होली मिलन कार्यक्रमों की धूम रही। लोगों ने होली मिलन कार्यक्रमों में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पाबौ व थलीसैंण ब्लॉक के ग्राम कपरोली, जल्लू, नैनी आदि जगहों पर होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। गोदियाल ने जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान को लेकर सार्थक चर्चा की। वहीं पौड़ी में कांग्रेस नेता विनोद दनोसी ने कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष कमलकिशोर रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन कार्यक्रम मनाया। वहीं, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव ने लोगों से सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की।
शहर में नियमित रूप से होगी पानी की आपूर्ति
पौड़ी। होली पर्व को लेकर शहर में पानी की आपूर्ति नियमित रूप से की जाएगी। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता रविदत्त ने बताया कि शहर में पानी की आपूर्ति पूर्व में निर्धारित समय पर ही होगी। इसके अलावा दोपहर को भी आपूर्ति की जाएगी। कहा कि किसी भी समस्या व समाधान के लिए विभागीय फीटरों व अभियंताओं से संपर्क किया जा सकता है। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.