सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा में राष्ट्रीय राजमार्ग 327E पर देर शाम करीब 7 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर हो गई।
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा में राष्ट्रीय राजमार्ग 327E पर देर शाम करीब 7 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है।
घायलों की पहचान बेलोखरा निवासी स्वर्गीय रामकिशन शाह की 35 वर्षीय पत्नी अनीता देवी, बेलोखरा निवासी परमेश्वरी मंडल के 35 वर्षीय पुत्र रामनारायण मंडल, लोकहा निवासी कीनू राम के 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार और दुबियाही निवासी उपेंद्र मंडल के 13 वर्षीय पुत्र केशव कुमार के रूप में हुई है।
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों और प्रशासन के सहयोग से सभी घायलों को पिपरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
अनीता देवी और रामनारायण मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.