आरा में आज(शनिवार) चार घंटे तक बिजली कटेगी। पावरगंज (गोढना रोड) PSS से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान हाईटेंशन तार से सट रहे पेड़ों की छंटाई और 11 केवी लाइन में मरम्मती का काम होगा। साथ ही इलाके में जर्जर तार और पोलों क
इसके अलावा सरैया PSS से निकलने वाली सभी फीडरों से भी सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता सौरभ कुमार ने अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
इन इलाकों में कटेगी बिजली
पॉवरगंज, बहिरो, कृष्णा बिहार बहिरो, कैलाश नगर, को-ऑपरेटिव कॉलोनी, बंगला कॉलोनी, गोधना रोड, बिहारी मिल अनाइठ प्रेस, पोखराज लॉज, जगवलिया, पिरौटा, जयपाल पिपरा, यादोपुर, सभी डुमरा गांव, बड़की सनदिया, छोटकी सनदिया, रतनपुर, चकिया, रामदेव छपरा, बभनौली, निर्मलपुर, सैदपुर में बिजली कटेगी।
सारंगपुर, महुली, बलुआ, अम्मा, बखरिया, धोबहा, बसंतपुर, भदैया, कड़ारी, कड़रा, डेवढ़ी, शुकुलपुरा धुरौंधा, हेमतपुर, बाघीपाकड़, सरैया, गुंडी, सिन्हा, बाभनगवा, सोहरा, जगतपुर, हेटमपुर, मुबाकपुर, पैगा, अलैखी टोला, झोकीपुर, गलचोर, फरहदा नाथमलपुर, गायनपुर सेमरिया, लॉकुशपुर, गाजियापुर, पोरहा, संजोयेल के आसपास सप्लाई प्रभावित रहेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.