पाकुड़ के गोकुलपुर स्थित मैदान में चांद भैरव क्लब द्वारा तीन दिवसीय अंतर्राज्यीय वार्षिक फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस प्रतियोगिता में असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बि
कई टीमों में नाइजीरिया, घाना और अन्य अफ्रीकी देशों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल हैं। सोमवार को खेले गए मैचों में इन खिलाड़ियों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीओ साइमन मरांडी, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बराईक, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार और उद्योगपति लुत्फ़ल हक ने फुटबॉल को किक मारकर किया।
पश्चिम बंगाल की मोहन बागान टीम की विशेष आकर्षण का केंद्र रही
इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के नामचीन खिलाड़ी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल की मोहन बागान टीम की उपस्थिति दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विदेशी खिलाड़ियों को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में खेल प्रेमी गोकुलपुर मैदान पहुंचे हैं। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है ताकि लोग घर बैठे इसका आनंद ले सकें।
प्रतियोगिता में एफसी सोरेन स्टार बाडघुटु की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। आयोजन समिति के सदस्य और शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गौड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता वर्षों से आयोजित की जा रही है। उन्होंने ठंड के बावजूद दर्शकों की भारी संख्या में उपस्थिति पर संतोष व्यक्त किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.