भास्कर न्यूज | अमृतसर / जंडियाला गुरु
जिले में गोलियां चलाने के मामले लगातार बढ़ते जा रही हैं। जहां पुलिस सुरक्षा को लेकर कई दावे कर रही है, वहीं बेखौफ अपराधी पिस्तौल लेकर घूम रहे हैं और दिनदहाड़े अपने टारगेट पर जाकर गोलियां चला रहे हैं।अभी एक दिन पहले रविवार को सिटी के एक रिजॉर्ट में दिनदहाड़े दो यवुकों ने सरपंच के सिर में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद जिले में पुलिस को अलर्ट किया गया, लेकिन दूसरे दिन सोमवार को जंडियाला स्थित वाल्मीकि चौक के पास एक सोनू सुनार की दुकान में फायरिंग हो गई।
जिस तरह बाइक सवार नाकाबपोश ने गोलियां चलाई, अगर उस वक्त सोनू और उनकी पत्नी टेबल के नीचे नहीं छिपते तो जानी नुकसान हो सकता था। गोलियां दुकान के शीशे को तोड़ते ह़ुए आर-पार हो हुईं।
यह घटना सोमवार की शाम तकरीबन 4 बजे की बताई जा रही है। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। आरोपी ने पांच गोलियां चलाईं। सूचना मिलने के बाद जंडियाला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। मेरी वाल्मीकि चौक के साथ ही बाजार में सोनू ज्वेलर की शॉप है। रोजाना की तरह अपनी पत्नी के साथ दुकान में ही था। कुछ समय पहले ही ग्राहक दुकान से होकर गए। दुकान में मैं अपनी पत्नी के साथ बात करते हुए सामान को संभाल रहा था, गोली चलने की आवाज आई और दुकान के फ्रंट शीशे को तोड़ते हुए अंदर ऊपर दीवार में लगी।
इसी दौरान मैंन अपनी पत्नी को खींचकर टेबल की आड़ में बैठ गया। हमारी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। न ही कोई थ्रेट है। किसी के साथ कोई झगड़ा भी नहीं हुआ है। हमारे दुकान पर गोलियां क्यों चलाई, उसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। – सोनू, ज्वेलर शॉप मालिक। एसएचओ नरेश कुमार एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि इस मामले में दुकान के मालिक का बयान दर्ज किया है। सीसीटीवी को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की तीन टीमें बनाई हैं, जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.