निवाड़ी जिले में सोमवार सुबह मौसम ने करवट ली और घना कोहरा छा गया। यह इस सीजन का पहला घना कोहरा था, जिसने शहर और गांवों को अपनी सफेद चादर में लपेट लिया। आसमान धुंधला रहा और दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस हुई। हालांकि, इस मौसम बदलाव न
पूरा इलाका गहरे कोहरे की गिरफ्त में दिखाई दिया, जिससे दृश्यता कुछ ही मीटर रह गई। तापमान गिरकर 10 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर साफ महसूस हुआ।

निवाड़ी के किसान नारायण कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में सरसों और गेहूं बो रखी है। उनके अनुसार, यह कोहरा इन दोनों फसलों के लिए वरदान साबित होता है। कोहरे से खेतों में नमी बनी रहती है, पाला लगने का खतरा कम होता है और पौधे मजबूत होते हैं।
इसी तरह, गुलाब की खेती करने वाले किसान नंदराम कुशवाहा ने भी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गुलाब की खेती में कोहरा बहुत फायदेमंद होता है। इससे फूलों में नमी बनी रहती है और कलियाँ भरपूर आती हैं।
यह मौसम रबी फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि कोहरे से खेतों में प्राकृतिक नमी लंबे समय तक बनी रहती है। जिले में मौसम का यह बदलाव किसानों के लिए एक सकारात्मक खबर लेकर आया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.