फिरोजपुर के गुरुहरसाए का पुलिस स्टेशन।
फिरोजपुर में एक नशेड़ी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। महिला की पहचान कौडो देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के देवर के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया था जिसे का
पुलिस दो दिए बयान में चाचा गुरदीप ने बताया- पहले मां से झगड़ा किया फिर गिलास उठाकर गले में मारा गुरदीप सिंह ने बताया कि 3 दिसंबर 2025 की देर शाम नानक सिंह शराब के नशे में घर आया। मां ने उसे शराब पीने के लिए टोका तो वो झगड़ा करने लगा। मां ने कुछ कहा तो उसने घर में पड़ा स्टील का गिलास उठाया और मांग के गले में मार दिया। इसके बाद मां की गर्दन पकड़ी और स्टील के गिलास पर रखकर ऊपर से जोर से दबा दिया। इससे कौडो देवी सांस रुकने से बेसुध हो गई। शोर सुनकर दूसरे बेटों और पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मौका देखने के बाद हत्या का केस दर्ज किया थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने नशेड़ी व्यक्ति के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। गुरदीप सिंह निवासी चांदी वाला ने बताया कि उसकी भाभी मोहन के उताड़ में तीन बेटों के साथ रहती थी। उसके तीन बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की मौत हो चुकी है। गुरदीप सिंह ने बताया कि तीनों बच्चों में सबसे बड़ा गुरदीप सिंह है जो अभी कुंआरा है। दूसरे नंबर पर नानक सिंह है और शादीशुदा है। सबसे छोटे बेटे गुरमुख सिंह की भी शादी नहीं हुई है। रोज शराब पीकर करता था झगड़ा गुरदीप सिंह ने बताया कि नानक सिंह शराब पीनी का आदी है। वह रोज शराब पीकर मां और भाइयों के साथ झगड़ा करता था। घटना वाले दिन भी उसने पहले मां के साथ झगड़ा किया। इसके बाद उसकी पिटाई भी की। जांच अधिकारी SHO गुरजंट सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर नानक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.