कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक के पास एनएच 20 से सटे एक बाइक शोरूम के ऊपरी हिस्से में सोमवार सुबह आग लग गई। इस घटना में शोरूम को भारी नुकसान होने का अनुमान है।
शोरूम के मालिक प्रदीप खाटूवाला ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे फोन पर आग लगने की सूचना मिली। बताया गया कि शोरूम के पिछले हिस्से से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही खाटूवाला मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को बुलाने के साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया।
शोरूम के अंदर काफी धुआं भर गया।
निचले तल पर रखी सभी बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला
घटना की जानकारी मिलते ही शोरूम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और निचले तल पर रखी सभी मोटरसाइकिलों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम दमकल के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
मालिक प्रदीप खाटूवाला के अनुसार, शोरूम के ऊपरी तल पर लगभग 35 मोटरसाइकिलें रखी हुई थीं। उन्होंने आशंका जताई कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी, जो शोरूम के स्पेयर/एसेसरीज विभाग के बाथरूम में हुआ। आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा।
इधर, आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था। हालांकि, शोरूम के अंदर भारी धुआं भरा होने के कारण फिलहाल प्रवेश करना मुश्किल है। धुएं के छंटने के बाद ही अंदरूनी नुकसान का सही आकलन हो पाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.