चेवाड़ा | बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत विद्युत विभाग ने चेवाड़ा प्रखंड के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने कुल छह लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा है, जिनके खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए भारी जुर्माना लगाया गया है। जेई राजकुमार प्रसाद ने बताया कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में मीटर बायपास कर बिजली चोरी करने के आरोप में तीन लोगों पर कार्रवाई की गई। इनमें मोहम्मद मुईन पर सर्वाधिक ₹52,448, अंसारी मोहसिन अंसारी पर ₹14,936 और अफरोज पर ₹10,117 का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, करंडे थाना क्षेत्र के उकसी गांव में रमेश कुमार को चोरी से बिजली जलाते पकड़ा गया, उन पर ₹17,558 का जुर्माना लगा है। उन पर पहले से भी ₹14,290 बकाया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.