{“_id”:”695985eacf3df61a53073630″,”slug”:”fir-against-three-for-selling-quilts-taken-from-crematorium-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-871245-2026-01-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rishikesh News: श्मशान से रजाई लाकर बेचने का आरोप, तीन पर प्राथमिकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:41 AM IST
श्मशान घाट से रजाई-गद्दे लाकर दुकान में बेचने के आरोप में रानीपोखरी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बजरंग दल खंड संयोजक अमित सिंह निवासी डांडी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में अमित सिंह ने बताया कि संजय निवासी नटराज पुल के नीचे ऋषिकेश मृत व्यक्तियों के ऊपर डाले गए रजाई व गद्दे लाकर सलमान और हामीद अली निवासी मण्डी धनौरा, जिला अमरोहा यूपी हाल रानीपोखरी चौक की रानीपोखरी स्थित रजाई गद्दों की दुकान पर सस्ते दामो पर बेचता है। जिसके बाद दुकानदार सलमान व हामिद उन रजाई व गद्दों की कपास को नई कपास में मिलाकर नए रजाई-गद्दे बनाकर महंगे दामो पर बेचते हैं। प्रांत गोरक्षा प्रमुख बजरंग दल नरेश उनियाल ने बताया कि कई दिनों से संजय सहित इन दुकानदारों पर नजर रखी जा रही थी। शनिवार को जब यह मृतकों के रजाई गद्दों को उक्त दोनों की दुकानों में बेच रहा था तो इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने इन्हें रंगे हाथ पकड़ा। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने ने बताया कि संजय व दोनों दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है।