श्रीडूंगरगढ़ थाने में 35 जनों को लाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर में क्रिसमस के मौके पर कथित धर्म परिवर्तन की आशंका का मामला सामने आया है। बीमारी का इलाज करने के नाम पर लोगों को इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन कराए जाने की शिकायत के बाद पुलिस 35 लोगों को मोमासर से श्रीडूंगरगढ़
इलाज के नाम पर बुलाने का आरोप
विश्व हिन्दू परिषद् के श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन प्रमुख श्याम जोशी ने बताया कि विहिप की टीम सुबह छह बजे ही मोमासर गांव पहुंच गई थी। यहां एक घर में धर्म परिवर्तन की शिकायतें लगातार मिल रही थी। इस बीच घर में लोगों को बीमारी ठीक करने के बहाने बुलाया गया था। आरोप है कि इन लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों को थाने लाया गया।
थाने में हो रही पूछताछ
पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि लोगों से जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था या किसी अन्य गतिविधि के तहत उन्हें एकत्र किया गया था। कुल 35 लोगों को थाने लाया गया है, जिनसे अलग-अलग स्तर पर पूछताछ की जा रही है।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का आरोप
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का कहना है कि वे लंबे समय से मोमासर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की गतिविधियों को लेकर शिकायत करते आ रहे थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। संगठनों का आरोप है कि कई परिवारों को प्रभावित कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
विहिप ने बताई पूरी स्थिति
विश्व हिंदू परिषद के श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन प्रमुख श्याम जोशी ने बताया कि थाने लाए गए 35 लोगों में तीन-चार स्थानीय मोमासर के निवासी हैं, जबकि बाकी बाहर से आए हुए बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ परिवार चूरू जिले के भी है। उन्होंने कहा कि आज सुबह करीब छह बजे कार्यक्रम होने वाला था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से यह आयोजित नहीं हो सका। मामले की छानबीन की जा रही है।
अब तक एफआईआर नहीं
श्याम जोशी ने बताया कि फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया जाएगा।
पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान नहीं
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पूछताछ और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई और स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी से फोन पर बात नहीं हो सकी। उधर, एडिशनल एसपी (ग्रामीीण) बनवारी लाल ने इस बारे में कोई सूचना नहीं होने की बात कही।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.