नोएडा। सेक्टर- 38ए स्थित जीआईपी मॉल में शनिवार से आयोजित दो दिवसीय एक कार्यक्रम के चलते यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। दो दिन तक दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा। पांच हजार से ज्यादा लोगों के जुटने के आसार को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है।
बॉटनिकल गार्डन की ओर से जीआईपी मॉल जाने वाला ट्रैफिक अट्टा चौक सेक्टर 18 से अट्टापीर चौक की ओर डायवर्ट रहेगा। एलिवेटेड रोड सेक्टर 60 की ओर से सेक्टर 18 अंडरपास होकर जीआईपी मॉल आने वाले वाहन सेक्टर 18 अंडरपास से पहले बाईं ओर सर्विस लेन से सेक्टर 28 कार मार्केट के रास्ते गुजरेंगे। जहां से वैकल्पिक मार्ग से गंतव्य तक पहुंचा जा सकेगा। डीएलएफ मॉल सेक्टर 18 की ओर से यूटर्न लेकर जीआईपी मॉल आने वाला ट्रैफिक अटटा चौक से सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.