दादरी। डीएमआईसी परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन से अवैध रूप से मिट्टी खनन करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर पहुंचकर जेसीवी मशीन के फोटो भी खींचे हैं। जो मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के समीप डीएमआईसी परियोजना पर काम चल रहा है। इस परियोजना के समीप अजायबपुर क्षेत्र में चोरी से मिट्टी खनन किया जा रहा है। जिससे परियोजना को मिट्टी खनन करने से क्षति पहुंच रही है। वहीं क्षेत्र में जगह-जगह बड़े आकार के गड्ढे भी बनते जा रहे हैं। फोटोग्राफ करने पर एक व्यक्ति, एक मोटर साइकिल, एक जेसीवी मशीन नजर आ रही है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सिविल वैभव चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.