फाजिल्का से आम आदमी पार्टी की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रही पूजा लूथरा सचदेवा को फेक कॉल आ रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप के जरिए उन्हें गलत मैसेज भेजे जा रहे हैं। उनके सभी कॉन्टेक्ट्स को हैक कर लिया गया है। जिन पर फोन कर उनके नाम से पैसे मांगे जा रहे हैं। हालांकि, उन्होनें इसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज करवाई गई है। पूजा लूथरा सचदेवा का कहना है कि फोन न उठाने पर उन्हें धमकियां भी दी जा रही है। कल सुबह से फेक कॉल आ रही जानकारी देते हुए महिला नेता मैडम पूजा लूथरा सचदेवा ने बताया कि कल सुबह से उन्हें फेक कॉल आ रही है, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। फिर उन्हें व्हाट्सएप पर +92 नंबरों से मैसेज आने लगे। जब उन्होंने उसका भी जवाब नहीं दिया तो उनके सभी मोबाइल कॉन्टेक्ट्स हैक कर लिए गए। अब उनके जानकार रिश्तेदारों को कॉल की जा रही हैं और उनसे उनके नाम पर रुपयों की मांग की जा रही है। व्हाट्सएप पर गलत फोटो भेजने की बात कही उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी जानकार मैडम कुसुम को फोन आया और जिसमें कॉलर ने कहा कि मैडम पूजा लूथरा सचदेवा से उन्होंने 3500 रुपए लेने हैं, वो फोन नहीं उठा रहे और आप उन्हें पैसे भेज दें। अगर नहीं भेजे तो वह उन्हें व्हाट्सएप पर गलत फोटोज भेज देंगे, जिसके बाद उनका फोन उठाना बंद कर दिया गया है। परिजनों के नंबर भी कॉल कर रहे हालांकि, मैडम पूजा लूथरा सचदेवा ने कहा कि उन्हें भी पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज किए जा रहे हैं। जिसमें उन्हें धमकियां दी जा रही है कि अगर उन्होंने उनका फोन नहीं उठाया तो फैमिली कॉन्टैक्ट्स पर फोन किए जाएंगे। वार्ड नंबर-21 से पार्षद भी हैं लूथरा ने बताया कि उन्हें न सिर्फ बार-बार फोन किया जाएगा बल्कि व्हाट्सएप पर गलत मैसेज और फोटोज भेजे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी से पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं और वार्ड नंबर-21 से मौजूदा पार्षद भी हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.