फाजिल्का जिले के खुईयां सरवर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट के आदेश पर लड़की का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जबकि युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने खुईयां सरवर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि खुईयां सरवर निवासी एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 174 (2) और 96 के तहत मामला दर्ज किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। वहीं, नाबालिग लड़की का डॉक्टरी परीक्षण कराने के निर्देश जारी किए गए। इस बीच, नाबालिग ने अपने माता-पिता के पास जाने से इनकार कर दिया। नाबालिग का कराया गया मेडिकल इसके बाद उसे बाल सुरक्षा विभाग के संरक्षण में रखा गया। कोर्ट के आदेशों के आधार पर ही बाल सुरक्षा विभाग की टीम ने आज लड़की का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। डॉ. नंदनी ने लड़की के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद युवक के खिलाफ दर्ज धाराओं में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.