फाजिल्का जिले के अबोहर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी वन और सिटी टू की टीमों ने गश्त और चेकिंग के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से कुल 21 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, थाना सिटी-1 की टीम ने बहावलवासी लिंक रोड पर रेलवे फाटक के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने तुरंत काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी सुखदेव सिंह, निवासी गांव सीड फार्म पक्का के पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दो और आरोपी पकड़े इसी तरह, थाना सिटी टू की पुलिस टीम वरियाम नगर के कच्चे रास्ते पर पीपल के पेड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगे, जिस पर पुलिस को शक हुआ और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। 6 ग्राम हेरोइन बरामद तलाशी के दौरान उनके पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इन आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा, निवासी वरियाम नगर और महावीर कुमार निवासी गांव बुर्ज मुहार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ कर रही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.