फाजिल्का के गांव दोना नानका में की जा रही माइनिंग को लेकर विरोध जाहिर करते हुए जनरल रेत वर्कर यूनियन (एटक) पंजाब के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंच गए। यूनियन के नेताओं ने अब इस जगह पर अपना झंडा लगा दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि मजदूरों को काम दिए बिना अगर मशीनों के जरिए यहां काम किया गया तो इसके खिलाफ संघर्ष किया जाएगा । उनका आरोप है कि इस जगह पर अवैध माइनिंग हो रही है। जिस पर उनके द्वारा प्रशासन से जांच की मांग करते हुए कार्रवाई की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जिले में मंजूरशुदा माइनिंग की जाती है तो मजदूरों को काम दिया जाए । की जा रही अवैध माइनिंग : शुभेग सिंह जनरल रेत वर्कर यूनियन के जिला सचिव शुभेग सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह सतलुज के नजदीक चल रही माइनिंग की साइट पर वह पहुंचे। उनका आरोप है कि अवैध माइनिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सतलुज में डिसिल्टिंग के जरिए खुदाई कर सकते है, लेकिन यहां गहराई तक माइनिंग करते हुए रेत जमीनों में एकत्र कर उसे आगे ट्रालियों में भरकर लेजाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये अवैध माइनिंग है और उनके द्वारा इसकी शिकायत डिप्टी कमिश्नर को भी दी गई है। जिस पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज जनरल रेत वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों और मजदूरों ने इस माइनिंग साइट पर पहुंच अपना झंडा लगा दिया है। चेतावनी दी गई है कि मजदूरों को काम दिए बिना कोई भी रेत की गैर कानूनी माइनिंग करेगा या फिर करवाएगा तो उनकी जत्थेबंदी द्वारा इसके खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । अधिकारी बोले- सतलुज करीक की डिसिल्टिंग का काम चल रहा हालांकि, उधर माइनिंग विभाग के एसडीओ जगदीप सिंह का कहना है कि सतलुज करीक की डिसिल्टिंग का काम चल रहा है। जिसके चलते खुदाई की जा रही है। जिसमें रेत और मिट्टी की खुदाई हो रही है। कोई गैरकानूनी माइनिंग नहीं की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.