फाजिल्का के जिला सरकारी अस्पताल को जिले भर की पहली एआई जनरेटिड आधुनिक एक्स-रे मशीन मिली।
फाजिल्का के जिला सरकारी अस्पताल को जिले भर की पहली एआई जनरेटिड आधुनिक एक्स-रे मशीन मिली है। जो फाजिल्का जिले के किसी प्राइवेट अस्पताल में भी नहीं है। डॉक्टरों का दावा है कि इस मशीन के जरिए न सिर्फ मरीज की टीबी जांच होगी। बल्कि उसकी रिपोर्ट भी बिना डॉ
जिससे साबित होगा कि उसको इससे संबंधित लक्षण है या नहीं । इसके बाद डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जा सकेगा और यह जांच बिल्कुल फ्री होगी ।
सिविल सर्जन डॉक्टर कविता सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के टीबी प्रोग्राम को आगे बढ़ाते हुए फाजिल्का के सरकारी जिला अस्पताल को एआई जनरेटिड आधुनिक एक्सरे मशीन मिली है । जिससे मरीजों को काफी लाभ होगा।
अस्तपताल में महिला की जांच करते हुए डॉक्टर।
बिना डॉक्टर के मिलेगी रिपोर्ट
उन्होंने बताया कि बिना डॉक्टर के टीबी की जांच के लिए रिपोर्ट हासिल की जा सकेगी। जिससे मरीज को टीबी है या नहीं इसकी जांच हो पाएगी। वहीं टीबी अधिकारी डॉक्टर नीलू चुघ का कहना है कि अपने आप में ये एक ऐसी आधुनिक एक्सरे मशीन है। जो फाजिल्का जिले के किसी प्राइवेट अस्पताल में भी उपलब्ध नहीं है।
इसकी सुविधाएं सरकारी अस्पताल ने बिल्कुल निःशुल्क दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि अगर विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद नहीं है, तो उसकी गैर हाजिरी में न सिर्फ मरीज की टीबी जांच के लिए उसका एक्सरे हो पाएगा। बल्कि उसकी रिपोर्ट भी मशीन के साथ लगे लैपटॉप पर दिख जाएगी। जिससे साफ तौर पर पता चल जाएगा कि व्यक्ति को टीबी से संबंधित बीमारी है या नहीं।
इसके बाद फिर डॉक्टर उसका इलाज कर पाएंगे। हालांकि इस मशीन को कहीं भी ले जाया जा सकता है। जैसे कि जेल में कैंप लगते हैं तो कैंप के दौरान जेल में बंद हवालाती या कैदी को बाहर नहीं लाया जा सकता। इसलिए उसकी जांच के लिए यह मशीन स्वास्थ्य विभाग के लिए लाभदायक साबित होगी ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.