फाजिल्का जिले में जलालाबाद के सरहदी इलाके में एक खेत से एक जला हुआ ड्रोन और हेरोइन के पैकेट बरामद हुए हैं। मौके पर पहुंच पुलिस और बीएसएफ ने इलाके को सील किया और सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान करोड़ों रुपए की 5 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि जब ड्रोन पाकिस्तान से भारत में दाखिल हुआ तो वह खेतों के ऊपर से गुजरती बिजली की हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से क्रैश हो गया और जल गया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि फाजिल्का के जलालाबाद इलाके में सरहदी बीओपी संतोख सिंह वाला के नजदीक का यह मामला सामने आया है। देर रात पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन की मूवमेंट भारत की ओर हो रही थी। इस दौरान हेरोइन की खेप लेकर आ रहा ड्रोन खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया और क्रैश होने से जल गया। पुलिस कर रही मामले की जांच नीचे गिरने के बाद ड्रोन जलता रहा। जिसके बाद सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस और बीएसएफ ने इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया तो खेत से ड्रोन और हेरोइन की खेप की बरामदगी हुई है। एसएसपी ने बताया कि एक ड्रोन है जो जली हुई हालत में मिला है, जबकि करीब 5 किलो 800 ग्राम हेरोइन है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जलालाबाद के सदर थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.