फाजिल्का में महाराजा अग्रसेन चौक में अग्रवाल समाज के लोगों ने होली के सूखे रंगों का इस्तेमाल करते हुए न सिर्फ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा को तिलक लगाया । बल्कि एक दूसरे के गले मिल आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए होली का त्यौहार मनाया । इस दौरान सभा के पदाधिकारीयो का कहना है कि एक दूसरे के गले मिल सद्भावना से प्रेम प्रदर्शन करना ही होली के त्यौहार का मकसद है । जानकारी देते हुए राकेश गुप्ता और तरसेम ने बताया कि आज होली का पर्व है । महाराजा अग्रसेन चौंक में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है । महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को तिलक लगाया उन्होंने कहा कि अग्रवाल बंधुओं द्वारा सबसे पहले महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा को होली के रंग का तिलक लगाया गया है । जिसके बाद सभी ने अपना भाईचारा निभाते हुए एक दूसरे को रंग गुलाल लगा आज के इस पर्व की खुशी को व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि होली का मतलब एक दूसरे से मिले और मन के मनमुटाव दूर कर सभी को गले मिल सद्भावना से प्रेम प्रदर्शन करना है। गुलाल लगाकर दी बधाई उन्होंने कहा कि इसके बाद अग्रवाल समाज द्वारा स्थानीय निजी पैलेस में होली का पर्व मनाया जाएगा । उन्होंने इलाके के लोगों को होली के गुलाल रंग यानी सूखे रंग का इस्तेमाल करने की अपील की । और कहा कि पानी का इस्तेमाल न किया जाए । ताकि किसी को रंग से नुकसान न पहुंचे । क्योंकि कई बार बाजार में आए रंगों का गलत इस्तेमाल करने से किसी की स्किन को नुकसान पहुंच सकता है । ऐसे में एक दूसरे की अनुमति से और सहमति से गुलाल लगा होली का पर्व मनाए ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.