फतेहाबाद जिले के टोहाना के अमानी गांव के पास एक सड़क हादसे में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। फतेहाबाद की ओर से आ रही एक गाड़ी ने टोहाना से जा रही दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना में स्विफ्ट कार में सवार तीन दोस्त और एक बच्चा शामिल थे। हादसे की
गाड़ी को बचाने के चक्कर में हादसा
जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार ड्राइवर ने बताया कि वे टोहाना से फतेहाबाद की ओर जा रहे थे, तभी अमानी फाटक के पास सामने से आ रही गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। फतेहाबाद की ओर से आ रही गाड़ी ड्राइवर ने स्वीकार किया कि उसका ध्यान मोबाइल में होने के कारण यह हादसा हुआ। उसने बताया कि उसने अपनी गाड़ी को साइड में करने की कोशिश की थी, लेकिन फिर भी टक्कर हो गई।
दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। फतेहाबाद की ओर से आ रही गाड़ी ड्राइवर ने स्विफ्ट कार के पूरे नुकसान की भरपाई करने की बात कही है। दोनों ही पक्ष मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.