मामले की जानकारी देते प्रभारी कुलदीप सिंह
फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर पुलिस ने एक महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील सामग्री पोस्ट कर उसे बदनाम करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पंजाब की एक महिला भी शामिल है।
थाना शहर प्रभारी कुलदीप ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने 21 मई को एक अज्ञात व्यक्ति से वॉट्सऐप कॉल पर धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 9 अगस्त को उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई, जिस पर उसकी असली और एडिट की गई अश्लील तस्वीरें पोस्ट की गईं।
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर, थाना शहर में 1 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2), 79 बीएनएस और 67-ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की।जांच के दौरान, पुलिस ने पंजाब के संगरूर जिले के मनियाना की मनु और मानसा जिले के रेयॉन्द कला का रहने वाला रघबीर सिंह को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के बाद, दोनों आरोपियों को पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.