फतेहाबाद जिले में सीआईए रतिया टीम ने ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी फतेहाबाद जिले के जाखल खंड के गांव चांदपुरा हैड के पा
सीआईए रतिया प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक रिछपाल ने बताया कि 25 दिसंबर को एएसआई प्रेम कुमार अपनी टीम के साथ चांदपुरा हैड के पास गश्त पर थे। इसी दौरान एक युवक पुलिस वाहन की लाइट देखकर घबराकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ लिया।
आरोपी से पास से अवैध हथियार बारमद
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान संजू जिला फतेहाबाद सिधानी गांव तहसील टोहाना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 32 बोर की अवैध पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक 315 बोर की अवैध पिस्तौल मिली।पुलिस ने बरामद हथियारों को जब्त कर लिया है।
जाखल थाना में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और उससे अवैध हथियारों की सप्लाई के संबंध में पूछताछ जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.