सर्दियों का मौसम आते ही सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि गर्म कपड़े पहनने के बाद शरीर भारी और मोटा न दिखे. अक्सर लोग ठंड से बचने के चक्कर में ऐसे कपड़े पहन लेते हैं जो स्टाइल को पूरी तरह बिगाड़ देते हैं. लेकिन सही फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप ठंड में भी स्लिम और स्टाइलिश दिख सकती हैं.
सर्दियों का मौसम आते ही सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि गर्म कपड़े पहनने के बाद शरीर भारी और मोटा न दिखे. अक्सर लोग ठंड से बचने के चक्कर में ऐसे कपड़े पहन लेते हैं जो स्टाइल को पूरी तरह बिगाड़ देते हैं. लेकिन सही फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप ठंड में भी स्लिम और स्टाइलिश दिख सकती हैं. सहीfa लेयरिंग, रंगों का चुनाव और फिटिंग पर ध्यान देकर सर्दियों में भी आपका लुक स्मार्ट रह सकता है.

सर्दियों में लेयरिंग सबसे अहम रोल निभाती है. लेकिन जरूरत से ज्यादा लेयर पहनना आपको मोटा दिखा सकता है. बेहतर है कि आप पतली लेकिन गर्म लेयर चुनें. थर्मल के ऊपर फिटेड स्वेटर और उसके ऊपर स्टाइलिश कोट पहनें. इससे शरीर का शेप बना रहता है और ठंड से भी बचाव होता है. लेयरिंग करते समय कपड़ों की लंबाई और फिट पर खास ध्यान देना चाहिए.

डार्क कलर्स सर्दियों में सबसे अच्छे माने जाते हैं. काला, नेवी ब्लू, डार्क ब्राउन और ग्रे जैसे रंग शरीर को स्लिम दिखाते हैं. अगर आप हल्के रंग पहनना चाहती हैं तो उन्हें डार्क शेड्स के साथ बैलेंस करें. एक ही रंग के अलग अलग शेड पहनने से भी बॉडी लंबी और पतली नजर आती है. रंगों का सही कॉम्बिनेशन आपके लुक को काफी निखार सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ओवरसाइज कपड़े पहनना भले ही ट्रेंड में हो, लेकिन सर्दियों में ये आपको जरूरत से ज्यादा भारी दिखा सकते हैं. बेहतर है कि आप बॉडी फिट या स्ट्रक्चर्ड कपड़े चुनें. फिटेड जैकेट, बेल्ट वाले कोट और शेप्ड ब्लेजर शरीर को सही शेप देते हैं. इससे कमर और कंधों का स्ट्रक्चर साफ नजर आता है और आप मोटी नहीं बल्कि स्टाइलिश दिखाई देती हैं.

सर्दियों में एक्सेसरीज का सही इस्तेमाल आपके लुक को पूरी तरह बदल सकता है. लंबे स्कार्फ, स्लीम बेल्ट और स्टाइलिश बूट्स पहनने से शरीर लंबा दिखता है. बहुत मोटे मफलर या भारी एक्सेसरीज से बचें. एक्सेसरीज का मकसद लुक को बैलेंस करना होना चाहिए, न कि उसे और भारी बनाना. सही एक्सेसरीज से आपका विंटर आउटफिट ज्यादा एलिगेंट नजर आता है.

फुटवियर भी सर्दियों के लुक में अहम भूमिका निभाता है. एंकल लेंथ बूट्स या हील वाले बूट्स पहनने से आपकी हाइट लंबी दिखती है. फ्लैट और बहुत भारी जूते पहनने से शरीर का बैलेंस बिगड़ सकता है. पतले सोल और क्लीन डिजाइन वाले फुटवियर चुनें. इससे पूरा आउटफिट स्मार्ट लगेगा और आप सर्दियों में भी स्लिम और कॉन्फिडेंट नजर आएंगी.

कपड़ों की लंबाई का ध्यान रखना भी जरूरी है. बहुत लंबे या बहुत छोटे कोट पहनने से बॉडी प्रपोर्शन बिगड़ सकता है. घुटनों तक या उससे थोड़ा ऊपर की लंबाई वाले कोट सबसे बेहतर माने जाते हैं. इसी तरह पैंट की फिटिंग भी सही होनी चाहिए. टेपर फिट या स्ट्रेट फिट पैंट्स सर्दियों में आपको ज्यादा पतला और स्टाइलिश दिखाती हैं.