हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग बनी रहे. इसके लिए अक्सर मार्केट में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं जो महंगे होने के साथ स्किन के लिए नुकसानदायक भी होते हैं. ऐसे में पूर्णिया के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर नंद कुमार मंडल ने कुछ ऐसे नेचुरल चीजें बताई हैं जो चेहरे को निखारते हैं और खूबसूरत चमकदार बनाते हैं.
लोग चेहरे को बेहतर बनाए रखने के लिए तमाम तरह की क्रीम इस्तेमाल करते हैं. अधिकतर क्रीम केमिकल से बनती हैं ऐसे में इनके साइड इफेक्ट भी होते हैं. हालांकि, पहले लोग चेहरे को सुंदर बनाने, निखार लाने और नमी बनाए रखने के लिए तमाम तरह के घरेलू औऱ देसी तरीके अपनाते थे. इनमें दूध से लेकर शहद, हल्दी, बेसन और तमाम तरह के घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके लोग अपने चेहरे को चमकदार बनाए रखते थे. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन चीजों से आप घर पर ही बिना किसी साइड इफेक्ट के चेहरे को कैसे चमकदार बनाए रख सकते हैं. शहद से शुरू करें तो यह आपकी स्किन के लिए एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है. इसके साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल और मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है. चेहरे पर इसे लगाने से यह स्किन को सॉफ्ट बनाता है. इसके लिए आपको थोड़े से दही में शहद को मिलाकर एक फेस पैक तैयार कर लेना है और इसे चेहरे पर लगा लेना है. यह नेचुरल फेस पैक आपकी स्किन को अंदर से नमी देता है. स्किन ड्राइनेस की समस्या को खत्म करता है.

<strong>नेचुरल ग्लो के लिए हल्दी का इस्तेमाल:</strong> इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. जब आप हल्दी का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हो तो आपके चेहरे की रंगत निखरती है. इसके अलावा हल्दी आपके चेहरे पर मौजूद पिंपल, दाग धब्बों को भी कम करने में खूब मदद करती है. हल्दी का फेस पैक तैयार करने के लिए आपको दही में हल्दी मिलाकर हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार लगाना होगा.

स्किन की सफाई के लिए नींबू आपकी स्किन के लिए नींबू को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो आपकी स्किन को साफ करने के साथ ही फ्रेश भी बनाने में कारगर साबित होता है. जब आप चेहरे पर नींबू का इस्तेमाल करते हैं इससे डार्क स्पॉट, दाग धब्बे देखते ही देखते कम होने लगते हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना होगा जब आप चेहरे पर नींबू के इस्तेमाल करते हैं तो इसके ठीक बाद साफ पानी से धो लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

<strong>डार्क सर्कल के लिए आलू का इस्तेमाल:</strong> अगर आप आंखों के नीचे डार्क सर्कल और सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आलू का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होगा. अगर आप डार्क सर्कल और सूजन से छुटकारा पाने के लिए आलू को पतले स्लाइस में काट कर अपनी आंखों पर करीब 15 मिनट रखकर छोड़ दें. इसके इस्तेमाल से आंखों की थकान दूर होती है और साथ ही डार्क सर्कल भी कम होते हैं.

ओट्स का इस्तेमाल नेचुरल स्क्रब की तरह है .अगर आप अपनी स्किन को डीप क्लीन करना चाहते हैं और चेहरे पर मौजूद डेट्स स्किन सेल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको ओट्स का इस्तेमाल जरूर करके देखना चाहिए. अब आप ओट्स को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ते हैं तो डेट्स सेल आसानी से साफ हो जाती हैं. किचन में मौजूद ओट्स त्वचा को सॉफ्ट और फ्रेश बनाने में मदद करता है. अगर चाहें तो आप ओट्स में दही मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं.

एलोवेरा का पौधा भी स्किन का दोस्त माना जाता है. कहा जाता है कि एलोवेरा पौधे में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं जो स्किन से लेकर लोगों के पेट तक की समस्याओं को दूर करता है. ऐसे में एलोवेरा के पत्ते को पीस लें या आप उनके रस को निकाल कर अपने चेहरे पर नियमित तौर से 5 मिनट तक रोजाना स्क्रब करें. कुछ देर सूखने के बाद फिर अच्छी तरह चेहरा धो लें. आपको कुछ दिनों में चेहरे पर ग्लोइंग त्वचा देखने को मिलेगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.