एनएचएआई द्वारा बनाए जा रहे पूर्वी रिंग रोड के विरोध व चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में सिमरोल, खुड़ैल, फरसपुर, अंबाचंदन, जामली आदि गांव के किसानों ने ओमेक्स सिटी स्थित एनएचएआई के कार्यालय पर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां मौजूद 100 से अधिक किसानों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मांग उठाई कि एनएचएआई द्वारा वर्तमान में जो 140 किमी की अलाइनमेंट के अनुसार हाईवे बनाया जा रहा है, उसे बदलकर पहले से मौजूद सरकारी जमीन से गुजरने वाले 160 किमी के वैकल्पिक अलाइनमेंट के अनुसार बनाया जाए। किसानों ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही सरकारी कांकड़, शासकीय भूमि, बंजर इलाके और वन भूमि से हाईवे निकाला जाए। इसके अतिरिक्त जो भी कृषि भूमि अर्जित की जाती है उसका मुआवजा बाजार मूल्य के चार गुना तक दिया जाए। इधर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव का कहना है कि अलाइनमेंट से संबंधित सभी निर्णय केंद्र स्तर से लिए जाते हैं। उसमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.