पढे़ं: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत; 18 घायल
गुड़ामालानी उपखंड अधिकारी केशव मीणा ने बताया कि चार घंटे से अधिक चली वार्ता में हर बिंदु पर गहन विचार-विमर्श हुआ और सभी मांग को स्वीकार करते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। उन्होंने बताया कि आदान-अनुदान की पूरी राशि 15 दिसंबर तक किसानों के खातों में सीधे जमा की जाएगी। फसल बीमा क्लेम की प्रक्रिया तेज की जाएगी। जंगली सुअरों की समस्या का स्थायी समाधान करने सहित शेष सभी 11 मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया ।
आरएलपी नेता थानसिंह डोली ने कहा गुड़ामालानी से निकली ट्रैक्टर महारैली ने साबित कर दिया कि जब किसान एकजुट होते हैं, तो प्रशासन को झुकना पड़ता है। प्रशासन के साथ हुई सार्थक वार्ता के बाद सभी प्रमुख मांगें मान ली गई हैं। यह हमारे किसान भाइयों की संयम, एकता और संघर्ष की जीत है। हम हर मंच पर किसानों की आवाज बनकर खड़े रहेंगे। किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए रैली समाप्त की और शांतिपूर्वक अपने-अपने गांव लौट गए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.