पंजाब में फरीदकोट सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति से 45 सौ रुपए छीनने वाले कार सवार दो आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानसा निवासी दीपक कुमार और बरेटा (मानसा) निवासी सुखदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों
पुलिस के अनुसार, गुरु तेग बहादुर नगर निवासी दीपक कुमार पुत्र मुन्ना लाल ने थाना सिटी में सूचना दी थी कि वह गली नंबर-1 के मोड़ पर खड़ा था। इसी दौरान कार में सवार होकर आए दो युवकों ने उसे धमकाकर उससे 4500 की नकदी छीन ली।
सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देश पर थाना सिटी के एसएचओ राजवंत सिंह और पीसीआर इंचार्ज एएसआई धर्मपाल की निगरानी में पुलिस टीमों ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा छीनी गई नगदी भी बरामद कर ली है।
कार्रवाई के बारे में जानकारी देते डीएसपी
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई शिनाख्त-डीएसपी
डीएसपी (डी) अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि पुलिस ने इस वारदात को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी से संबंधित एक-एक मामला दर्ज है। अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उनसे अन्य मामलों के बारे में भी पूछताछ की जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.