फरीदकोट जिला पुलिस ने गांव सुखनवाला के करीब तीन माह पुराने गुरविंदर सिंह हत्याकांड में मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों के खिलाफ जेएमआईसी की कोर्ट में 240 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने 85 दिनों में जांच पूरी करते हुए 48 गवाहों की सूची भी कोर्ट को सौंपी है। थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी रूपिंदर कौर के अलावा उसके प्रेमी हरकंवलप्रीत सिंह (निवासी गांव बल्लुआना, बठिंडा), प्रेमी के दोस्त विश्वजीत कुमार (निवासी मंडी डबवाली, हरियाणा) और रूपिंदर की सहेली वीरइंद्र कौर (निवासी फरीदकोट) को गिरफ्तार किया हुआ है। चारों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। अवैध संबंधों के चलते की गई हत्या बता दे कि पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट के अनुसार रूपिंदर कौर और हरकंवलप्रीत सिंह के अवैध संबंधों के चलते साजिश रचकर गुरविंदर सिंह की गला घोंटकर हत्या की गई। यह घटना 28 नवंबर 2025 की रात की है। उस रात गुरविंदर सिंह की अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी और उसका शव घर की छत पर मिला था। पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार शोर मचाकर घटना की जानकारी सबसे पहले उसकी पत्नी रूपिंदर कौर ने ही परिवार को दी थी। मामले में मृतक की विवाहित बहन मनवीर कौर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर सबसे पहले रूपिंदर कौर को गिरफ्तार किया। बाद में जांच के दौरान हरकंवलप्रीत सिंह, विश्वजीत कुमार और वीरइंद्र कौर की भी गिरफ्तारी की गई।
गला घोंटकर की थी हत्या जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पहले गुरविंदर सिंह को नशीली दवा का टीका लगाकर मारने की योजना बनाई थी, लेकिन इसमें सफल न होने पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार जनवरी 2025 में कनाडा से लौटी रूपिंदर कौर के हरकंवलप्रीत सिंह के साथ संबंध थे और दोनों परिवार से छिपकर मिलते थे। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल इन संबंधों की जानकारी उसकी सहेली वीरइंद्र कौर को भी थी, जिसने कथित तौर पर साजिश में सहयोग किया।घटना वाली रात हरकंवलप्रीत सिंह अपने दोस्त विश्वजीत कुमार के साथ कार में सवार होकर रूपिंदर के घर पहुंचा और पूर्व नियोजित योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया गया। अब कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले की सुनवाई तेज होने की संभावना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.