फरीदकोट जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई की स्थिति का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने गैस एजेंसी डीलरों और पेट्रोल पंप डीलरों के साथ एक बैठक की। इस दौरान जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई की स्थिति की समीक्षा की गई। डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सुचारू रूप से जारी है। लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सप्लाई चेन को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा गया है। किसी भी ग्राहक को ना हो असुविधा : डीसी डिप्टी कमिश्नर ने डीलरों को निर्देश दिए कि ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए और नियमों के अनुसार ही सप्लाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति कृत्रिम कमी पैदा करने या माल की जमाखोरी करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने जिले के निवासियों से अपील की है कि एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को लेकर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही नकारात्मक खबरों और अफवाहों पर विश्वास न करें। डीलर बोले- सप्लाई सामान्य, कोई कमी नहीं बैठक के दौरान सभी डीलरों ने डिप्टी कमिश्नर को भरोसा दिलाया कि जिले में सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।इस अवसर पर डीएफएससी गुरजीत सिंह, कृष्णा मुरारी (सेल्स ऑफिसर, एचपीसीएल), शमशेर सिंह (सेल्स ऑफिसर, बीपीसीएल) के अलावा पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रतिनिधि और सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जरूरत के अनुसार ही एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की खरीद करें-डीसी डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने जिले के निवासियों से यह भी अपील की कि अनावश्यक खरीदारी से बचें और केवल अपनी जरूरत के अनुसार ही एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की खरीद करें। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.