फरीदाबाद में AQI के कैसे हैं हालात
लोगों को शुरू हुई दिक्कतें
कई लोगों ने बताया कि सुबह टहलने निकले तो कुछ ही मिनटों में थकान होने लगी. बच्चों में सुस्ती, बुजुर्गों में घबराहट और दिल की धड़कन तेज होने जैसी शिकायतें सामने आईं. कुछ लोगों को बार-बार खांसी आ रही थी तो कुछ को नाक बंद होने और सिरदर्द की दिक्कत हुई.
शहर के कई इलाके खराब से बहुत खराब श्रेणी में रहे. Sector 10 HBC (253), Ashoka Enclave (241), Sector 15A (240), Sector 46 (238), Sector 16 (237), Sector 14 (232), Nathu Colony (231), Faridabad Station 3 (228) और NIT (226) जैसे इलाकों में हवा साफ नहीं कही जा सकती. हालांकि Sector 37 (165) और Sector 77 (181) जैसे इलाकों में स्थिति थोड़ी बेहतर रही लेकिन वहां भी पूरी तरह राहत नहीं थी.
गुरुग्राम के हालात भी ठीक नहीं
सावधानी बरतें
डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मौसम में सिर्फ आंखों में जलन या गले में खराश ही नहीं बल्कि नींद में खलल, चिड़चिड़ापन ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और लगातार थकान भी प्रदूषण की वजह हो सकती है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस या दिल के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.
बाहर निकलने से बचें
फिलहाल, हालात यही कहते हैं कि जब तक हवा साफ नहीं होती सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें, मास्क का इस्तेमाल करें और घर के अंदर ही सुरक्षित रहें. हवा का यह जहर धीरे धीरे असर करता है इसलिए लापरवाही भारी पड़ सकती हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.