Last Updated:
इस जनवरी, टाटा मोटर्स लाया खास ऑफर. Tiago, Tigor पर 35,000 तक की बचत, Altroz पर 85,000 तक, Punch 40,000 और Nexon 50,000 तक डिस्काउंट. हैरियर-सफारी में 75,000 तक की छूट. बैंक, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट ऑफर्स के साथ कार खरीदना हुआ और भी किफायती.
इस जनवरी, टाटा मोटर्स ने चुनिंदा कारों पर जबरदस्त छूट का ऑफर दिया है. ऑफर महीने के पूरे समय लागू रहेगा और इसमें कई तरह के बोनस और डिस्काउंट शामिल हैं जो आपकी खरीद को काफी किफायती बना देंगे.

टाटा की छोटी कार Tiago और Tigor के अधिकांश वेरिएंट्स पर कुल मिलाकर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. इसमें बेस वेरिएंट XE शामिल नहीं है. नए मॉडल में लुक और इंटीरियर भी अपडेट किया गया है.

पुराने Altroz वेरिएंट्स पर 60,000 रुपये तक की बचत है. अगर आप अपनी पुरानी कार का एक्सचेंज करते हैं तो अतिरिक्त 25,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है. कुल मिलाकर 85,000 रुपये तक की बचत संभव है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

Altroz के नए फेसलिफ्ट वेरिएंट्स पर थोड़ी कम छूट दी जा रही है. अधिकतम 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. इसके साथ बैंक और कंपनी ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत भी हासिल की जा सकती है.

Punch SUV के पेट्रोल और CNG मॉडल पर 40,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है. Nexon पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलता है जिसमें लॉयल्टी बोनस भी शामिल है. Curvv मॉडल पर लॉयल्टी नहीं मिलता.

हैरियर और सफारी में नया 1.5 लीटर टर्बो इंजन लगाया गया है. जनवरी में डीज़ल वेरिएंट्स पर 75,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. इसमें 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपये की उपभोक्ता छूट शामिल है.

इन बड़ी कारों पर कॉर्पोरेट, बैंक और एसोसिएशन ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकता है. इससे खरीदार को और भी ज्यादा लाभ मिलेगा और कार खरीदना अब पहले से कहीं अधिक सस्ता और सुविधाजनक हो गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.