नेशनल हाईवे नंबर 19 पर रोड एक्सीडेंट का शिकार हुए कार
फरीदाबाद में नेशनल हाईवे नंबर-19 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलटती हुई डिवाइडर पर लगी ग्रिल और पेड़ के बीच फंस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान दुर्घटना देखने के लिए सड़क पर रुक
ग्रिल और पेड़ के बीच फंसी होंडा कार
यह हादसा सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की होंडा कार तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर कई बार पलटते हुए हाईवे पर लगी ग्रिल और एक पेड़ के बीच जाकर फंस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
सड़क हादसे में हाईवे पर लगी ग्रिल और पेड़ के बीच फंसी गाड़ी
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रिल और पेड़ के बीच फंसी कार को देखकर लोगों ने तुरंत चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि इस हादसे में होंडा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसा देखने के दौरान दूसरी टक्कर
पहले हादसे के कुछ ही दूरी पर दूसरा एक्सीडेंट भी हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को देखने के लिए सड़क पर रुकी चंडीगढ़ नंबर की फ्रोंक्स कार को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सफेद रंग की शिफ्ट गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फ्रोंक्स कार के एयरबैग खुल गए। इस हादसे में भी दोनों वाहन चालकों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन दोनों कारों को भारी नुकसान पहुंचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिफ्ट कार तेज गति से पीछे से आई और सड़क पर खड़ी फ्रोंक्स कार में जा घुसी।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारु कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.