बच्ची को मोर्चरी से लेकर भागते परिजन।
फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में एक बेहद चौंकाने और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने डॉक्टरों पर अपनी 12 वर्षीय बेटी को जिंदा होते हुए भी मृत घोषित करने का आरोप लगाया है। मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब बच्ची की मां मोर्चरी के फ्रीजर
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रविवार दोपहर संजय कॉलोनी निवासी एक परिवार अपनी 12 वर्षीय बेटी भूमिका को पेट दर्द की शिकायत के चलते सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की और करीब आधे घंटे बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने नियमानुसार बच्ची की बॉडी को मोर्चरी के फ्रीजर में रखवा दिया।
जब यह सूचना बच्ची की मां रीना देवी को मिली तो वह तुरंत सिविल अस्पताल पहुंची। आरोप है कि रीना देवी मोर्चरी में घुस गईं और अपने देवर के साथ मिलकर फ्रीजर से जबरदस्ती बच्ची की बॉडी बाहर निकाल ली। इस दौरान मोर्चरी में मौजूद पोस्टमार्टम डॉक्टर और कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने धक्का-मुक्की करते हुए बच्ची को बाइक पर बैठाया और वहां से फरार हो गए।
मां बोली बच्ची की सांसें चल रही थी
बच्ची की मां रीना देवी का कहना है कि जब उन्होंने अपनी बेटी को फ्रीजर से बाहर निकाला, तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था और नाक से खून बह रहा था। उन्होंने दावा किया कि बच्ची की सांसें चल रही थीं। रीना देवी के अनुसार, वह बच्ची को पहले घर ले गईं, जहां शरीर की मालिश करने पर बच्ची ने आंखें खोलीं और उसका शरीर गर्म हो गया।
इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन करीब एक घंटे बाद वहां भी बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।
डॉक्टर बोले-बच्ची को मृत अवस्था में लाया गया था
वहीं, मोर्चरी में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर शीशपाल ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि बच्ची को इमरजेंसी में मृत अवस्था में लाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया और नियमानुसार बॉडी को मोर्चरी के फ्रीजर में रखा गया। उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे बाद बच्ची की मां मोर्चरी में पहुंची और जबरदस्ती बॉडी को निकालकर ले गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
संजय कॉलोनी चौकी के सिपाही सुनील कुमार ने बताया कि परिजन अपनी संतुष्टि के लिए बच्ची को दूसरे अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्ची के शव को दोबारा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.