गांव मोहना मे बनाई गई बस अड्डे की इमारत
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के गांव मोहना में बनाए गया मोहना बस अड्डा लोक निर्माण विभाग (PWD) और रोडवेज विभाग के विवाद के चलते शुरू नही हो पा रहा है। इसके शुरू ना होने करीब 25 गांव के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोडवेज विभाग के अधिकारियों को कहना है क
2 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किया
लोक निर्माण विभाग (PWD) के द्वारा 2 करोड़ रूपए लागत से मोहना बस अड्डे का निमार्ण किया है। विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रकाश लाल ने बताया कि, 6 महीने से ज्यादा का समय इसके काम को पूरा किए हुए हो चुके है। लेकिन रोड विभाग की तरफ से इसको टेकओवर नही किया जा रहा है। इसको लेकर वह रोडवेज विभाग को लैटर भी लिखा जा चुका है। लेकिन उसके बाद भी बस अड्डा शुरू नही किया गया है।
प्रतीकात्मक फोटो
25 गांव के लोगों को परेशानी
मोहना गांव के लिए बल्लभगढ़ और पलवल दोनों डिपो से रोडवेज व निजी बसों का संचालन किया जाता है। यहां से काफी संख्या में लोग यमुना पार खादर के 15 गांवों के लिए आते-जाते हैं।इस तरह से आसपास के 25 गांवों के ग्रामीण पलवल और बल्लभगढ़ आने वाले ठिठुरती ठंड, धूप, बारिश में खुले आसमान के नीचे खड़े होने को मजबूर हैं। इमारत शुरू होने से लोग वहां पर आराम से बैठ पाएंगे और लोगों को सड़क पर खड़े रहकर बसों का इंतजार नही करना पडेगा।
हरियाणा रोडवेज विभाग की जीएम शिखा ने जानकारी देते हुए बताया कि, अभी मोहना बस अड्डे के निमार्ण में कुछ खामियां है। जिसको पूरा होने के बाद उसको टेकओवर किया जाएगा।